आज तीन फीडरों पर बंद रहेगी बिजली सप्लाई
आज तीन फीडरों पर बंद रहेगी बिजली सप्लाई
दतिया| गुरुवार को 33 केवी एवं 11 फीडरों पर प्री मानसून मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण सुबह 8 बजे से शाम चार बजे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए बिजली कंपनी डीई पीके शर्मा ने बताया कि 17 मई को 11 केवी चकबेना फीडर, 11 केवी निमडारा फीडर, 11 केवी मोटल फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिस कारण ग्राम चकबेना, बेना, इगुई, भोवईबुजुर्ग, अमरा, गुमानपुरा, विजोरा, कसेरूआ, मोटल, लाला का ताल आदि से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।