पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से भागी युवती शादी रचाकर लौटी

घर से भागी युवती शादी रचाकर लौटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर से भागी युवती शादी रचाकर लौटी

दतिया |
बड़ौनी के ग्राम बिल्हारी से प्रेमी संग भागी युवती ने मंगलवार शाम थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और शादी भी कर ली है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। ग्राम बिल्हारी निवासी फरियादी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर पर उसकी 20 वर्षीय पुत्री अकेली थी। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे उसकी पुत्री गांव के ही हरीमोहन पुत्र रामसेवक उर्फ पप्पू कुशवाहा के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने न्यायालय में शादी की। मंगलवार को दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी के थाने पहुंचने पर माता पिता को भी खबर दी। लेकिन युवती ने माता पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया

खबरें और भी हैं...