- Hindi News
- National
- गर्मी के मौसम में बिना लोड बढ़वाए घर में चला रहे थे एसी, दो दिन में 40 उपभोक्ता पकड़े, बिजली के फॉल्ट में भी आई कमी
गर्मी के मौसम में बिना लोड बढ़वाए घर में चला रहे थे एसी, दो दिन में 40 उपभोक्ता पकड़े, बिजली के फॉल्ट में भी आई कमी
अवैध तरीके से घरों में एसी चलाने वालों पर बिजली कंपनी अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दो दिन में तीन दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं पर कार्रवाई हुई है। विजिलेंस चेकिंग अभियान दतिया समेत सेंवढ़ा, इंदरगढ़, भांडेर और इंदरगढ़ में चलाया जा रहा है।
बता दें कि दैनिक भास्कर ने 10 मई को एसी से बिजली चोरी करने को लेकर तीन हजार घरों में चोरी छिपे चल रहे एयर कंडीशनर, नतीजा-लोड बढ़ने से जल रहे ट्रांसफार्मर व केबल, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद बिजली कंपनी हरकत में आई और पूरे जिले में कार्रवाई को लेकर चार टीमों का गठन किया।मंगलवार से चारों टीमें पूरे शहर में भ्रमण कर, घर घर जाकर यह जांच कर रही हैं कि किस घर में ऐसी चल रहा है और लोड बढ़वाया या नहीं। बिजली कंपनी की कार्रवाई से अब बिजली के फॉल्ट में भी कमी आई है।
भास्कर इंपैक्ट
बिजली कंपनी ने अवैध तरीके से एसी चलाने वालों पर शुरू की कार्रवाई
शहर में चेकिंग अभियान चलाते बिजली कंपनी के अफसर।
अब लगातार होगी कार्रवाई
चेकिंग में लगभग 40 उपभोक्ता दो दिन में सामने आए हैं। इन उपभोक्ताओं द्वारा बिना लोड बढ़वाए एसी चलाए जा रहे थे। विजिलेंस टीम ने इनके केस बनाए और लोड बढ़वाने के लिए आवेदन देने को कहा है। बिजली कंपनी एई संदीप अग्रवाल ने कहा कि चैकिंग पूरे जिले में चल रही है। जो भी उपभोक्ता बिना लोड बढ़वाए एसी का उपयोग करता हुआ पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।