पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में ओले गिरे, सुबह पांच मिनट बारिश, फिर खिली धूप

रात में ओले गिरे, सुबह पांच मिनट बारिश, फिर खिली धूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज भी बादल छाए रहने का अनुमान

भास्कर संवाददाता | दतिया

दतिया। पिछले एक महीने से तापमान लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी आंधी तो कभी बारिश हो रही है तो कभी तापमान एकाएक बढ़ जाता है।

मंगलवार देर रात तेज आंधी चली और कई जगह बूंदाबांदी के साथ चने के आकार के ओले गिरे। बुधवार को सुबह सात बजे करीब पांच मिनट तक तेज बारिश हुई और फिर मौसम साफ हो गया। दिन में उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे। जिस कारण दिन का तापमान एक डिग्री गिर गया। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन का तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 41.6 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 28.9 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक भगवान दास कुशवाह के अनुसार गुरुवार को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे।

खबरें और भी हैं...