बड़ी बहन फेल हो गई, चचेरे भाई से विवाद हुआ तो छोटी बहन ने लगाई फांसी
इधर...खेत पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखा- प|ी मायके से नहीं आ रही
वहीं ग्राम विजयपुर निवासी रामस्वरूप (30) पुत्र रघुवीर सिंह जाटव की लाश मंगलवार देर शाम ग्राम सहदौरा स्थित ससुराल में वासुदेव दुबे खेत पर लगे आम के पेड़ से लटकी मिली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उल्लेख किया गया कि वह अपनी प|ी को लिवाने आया था लेकिन प|ी ससुराल चलने को तैयार नहीं हुई। साले ने भी प|ी को मायके भेजने से रोका और उसके साथ बुरा व्यवहार भी किया गया। इससे दुखी होकर वह फांसी लगा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की प|ी और साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
17 साल से मायके में रह रही प|ी को लेने पहुंचे अधेड़ ने ससुराल में खिड़की से रस्सी बांधकर फांसी लगाई
ग्राम थैली निवासी शिरोमण (45) पुत्र रट्टू जाटव ने ग्राम जसवंतपुर स्थित ससुराल में फांसी लगा ली। थरेट थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और आए दिन प|ी के साथ मारपीट करता था। जिस कारण उसकी प|ी अपने 17 साल के बेटे को लेकर मायके आ गई थी। प|ी को लेने के लिए शिरोमण सिंह भी ससुराल पहुंच गया। रात में शराब के नशे में पुन: प|ी से विवाद हुआ तो साले और प|ी ने शिरोमण को घर के बाहर सुला दिया और वहीं पर खाना दे दिया। मंगलवार-बुधवार रात शिरोमण ने खिड़की से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।