पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला बंदियों के बच्चों के लिए अभियान शुरू

महिला बंदियों के बच्चों के लिए अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला बंदियों के बच्चों के लिए अभियान शुरू

दतिया|सर्किल
जेल दतिया में बंद महिलाओं व उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए विधिक सहायता सुनिश्चित कराए जाने हेतु 10 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ हुआ है। यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता यादव के निर्देश पर प्रारंभ हुआ है। उक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य द्वारा जेल परिसर में रहने के दौरान उनको आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा गया तो महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि हमारे बच्चों को पढ़ने का अवसर मिले तथा हमारे बच्चों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। हमारे बच्चे भी समाज में अन्य नागरिकों के भांति अपने अधिकारों का निर्वाहन कर सकें।

खबरें और भी हैं...