पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम बड़ेरा से सोनपुर तक बनेगी सड़क: डॉ. मिश्रा

ग्राम बड़ेरा से सोनपुर तक बनेगी सड़क: डॉ. मिश्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क निर्माण की घोषणा करते मंत्री डॉ. मिश्रा।

भास्कर संवाददाता | दतिया

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम सोनपुर में बड़ेरा से सोनपुर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। मंत्री घोषणा से ग्रामीणों की बिन मांगे मुंहमांगी मुराद पूरी हो गई। इसका मुख्य कारण यह था कि ग्रामीण पगडंडी रास्ते से बहुत ज्यादा परेशान हैं। अभी तक किसी ने सड़क मार्ग की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब मंत्री मिश्रा पहुंचे तो बिना ग्रामीणों के मांग के ही सड़क बनवाने की घोषणा कर दी। जनसंपर्क मंत्री ने ग्राम आनंदपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मंदिर के समीप 23 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति की भलाई के लिए योजनाएं बना रही है। योजनाओं में गरीब और किसान की विशेष चिंता की गई है।

डॉ. मिश्रा को राहत मिलने पर निकाला जुलूस

दतिया |दतिया विधानसभा की राजनीति पर 11 माह से छाया कुहासा शुक्रवार को छंट गया। दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बैंच ने दतिया विधायक व प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव आयोग द्वारा किए गए अयोग्य घोषित करने का फैसला खारिज कर दिया। फैसला आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर आतिशबाजी की। मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। भांडेर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।

बता दें कि कांग्रेस विधायक व पूर्व राजेन्द्र भारती ने वर्ष 2018 में हुए विधान सभा चुनाव में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज छपवाने के आरोप के साथ शिकायत की थी। लंबे समय तक चली जांच व सुनवाई के बाद 23 जून को भारत निर्वाचन आयोग ने कैबिनेट मंत्री डॉ. मिश्रा को तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला सुनाया था। फैसले के बाद मामला ग्वालियर हाईकोर्ट पहुंचा, यहां से जबलपुर ट्रांसफर किया गया। जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई में असमर्थता जाहिर करते हुए उसे सुप्रीम कोर्ट भेज दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अक्टूबर 2017 में दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बैंच को सुनवाई के निर्देश दिए थे। दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बैंच ने मामले में सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार 18 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पेड न्यूज के पूरे मामले को खारिज करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को क्लीन चिट दे दी। इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति चुनाव आ गए। कैबिनेट मंत्री डॉ. मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. मिश्रा की यह याचिका खारिज कर दी थी। इसी के साथ दतिया विधान की राजनीति पर कुहासा छा गया था, जो शुक्रवार को मामला खारिज होते ही पूरी तरह से छंट गया।

यह था कुहासा

दिसंबर 2017 में दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पांच माह से फैसला रखा होने के कारण भाजपा सहित शहर में अनुमान लगाया जा रहा था कि फैसला डॉ. मिश्रा के खिलाफ है। ऐसे में वर्ष 2018 में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी , भाजपा की राजनीति पर कुहांसा छाया था। शहर में हो रहे विकास कार्य को आगे की गति को लेकर लोग चर्चाएं करने लगे थे। लेकिन शुक्रवार को इन सभी चर्चाओं से बादल छंट गए। फैसला आते ही शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर शहर के प्रमुख मार्गो से जुलूस निकाला। लोगों ने जगह जगह उसका स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई। भांडेर में नप अध्यक्ष बल्ले रावत ने चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। वहीं कांग्रेस खेमे में फैसले से मायूसी का माहौल देखने को मिला।

खबरें और भी हैं...