दतिया | ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला क्रिकेट खिलाड़ी निकले। इसके लिए खिलाड़ियों के साथ खेल संस्थाओं को आगे आना होगा। जागरूकता के लिए अभियान चलाना होगा। तभी ग्रामीणों में छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी। यह बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान संध्या अग्रवाल ने कही। वह शुक्रवार को अल्प प्रवास पर दतिया श्री पीतांबरा पीठ पर पूजा अर्चना के लिए आईं थी। बेटी क्लब द्वारा उनका सम्मान किया गया। क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत ने उन्हें बेटी संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, आशीष पबिया, रिषिका सेन, अशोक श्रीवास्तव, पल्लवी दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।