पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले गालियां दी फिर कर दिए हवाई फायर, केस दर्ज

पहले गालियां दी फिर कर दिए हवाई फायर, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ीना में युवक युवक शराब की दुकान के पास से निकल रहे अधेड़ का रास्ता रोककर गाली गलोज कर दी और डराने के उद्देश्य से हवाई फायर कर दिए। घटना छह मई की है। फरियादी ने घटना के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया। अधिकारियों के निर्देश पर गोंदन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार गोंदन निवासी लल्लू सिंह (55) पुत्र जगराम सिंह बघेल ने पुलिस को बताया कि वह छह मई को दोपहर दो बजे उड़ीना में स्थित शराब की दुकान के पास से निकलकर अपने घर जा रहा था तभी आरोपी शिवकुमार पुत्र गोविंदराम यादव निवासी खिरिया फैजुल्ला ने रास्ता रोक लिया। आरोपी ने गाली गलौच की और कट्टे से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...