पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमलिया खरीदी केंद्र पर सोसाइटी सचिव और पंचायत सचिव भिड़े

इमलिया खरीदी केंद्र पर सोसाइटी सचिव और पंचायत सचिव भिड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इमलिया खरीदी केंद्र पर सोसाइटी सचिव और पंचायत सचिव भिड़े

दतिया |दुरसड़ा
थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में स्थित गेहूं खरीदी केंद्र पर केंद्र सचिव और ग्राम पंचायत सचिव के बीच में विवाद हो गया। जिस पर दोनों सचिवों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ दुरसड़ा थाने में आवेदन दिया है। घटना बुधवार की है। ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार दांगी ने बताया कि उसने 16 अप्रैल को सेवा सहकारी समिति इमलिया पर 91 क्विंटल गेहूं डाला था। सोसायटी सचिव पुष्पेंद्र दांगी ने पंचायत सचिव द्वारा तीन किलो प्रति क्विंटल कमीशन न देने पर एक महीने बाद भी बेचे गए गेहूं की कृषक पर्ची नहीं दी है। इस संबंध में उसने आठ मई को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। सचिव ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत से बौखलाकर सोसायटी सचिव ने शराब के नशे में घर पर आकर महिलाओं को गालियां दीं और झूठे केस में फंसाने तक की धमकी दे डाली।

खबरें और भी हैं...