पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत पर काम कर रहे वृद्ध की करंट से मौत

खेत पर काम कर रहे वृद्ध की करंट से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया। बसई थाना क्षेत्र के ग्राम मकड़ारी में खेत पर काम कर रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह सात बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया। ग्राम मकड़ारी निवासी तोरन पुत्र बृखमान लोधी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बृखभान (60) पुत्र रनवीर लोधी गुरुवार को मौजा मकड़ारी में स्थित कुएं पर काम कर रहे थे तभी बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...