पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट करियर काउंसिलिंग नॉलेज सीरीज आज से

स्मार्ट करियर काउंसिलिंग नॉलेज सीरीज आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर और वीआईएसएम का संयुक्त अायाेजन

भास्कर संवाददाता | दतिया

वीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज एवं दैनिक भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्मार्ट करियर काउंसिलिंग’ नॉलेज सीरीज का आयोजन 19 मई से होटल ब्लू स्टार सीता सागर के सामने, पीतांबरा पीठ मंदिर रोड, दतिया में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शुरू किया जा रहा है।

यह दो दिवसीय नॉलेज सीरीज 20 मई तक दतिया में चलाई जाएगी। इस नॉलेज सीरीज मे विशेष रूप से विद्यार्थियों के भविष्य संबंधी कोर्सेस की जानकारी, सटीक मार्गदर्शन अनुभवी फैकल्टीज द्वारा व्यक्तिगत रूप से दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पालकों की जिज्ञासाओं को दूर करना, बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखना है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को उनकी फ्यूचर प्लानिंग की अपार संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही पालकों एवं स्टूडेंट्स के मन में करियर को लेकर उठ रहे सभी प्रश्नों का सही उत्तर भी दिए जाएंगे। इस नॉलेज सीरीज में विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने पर विभिन्न कोर्सेस जैसे बीसीए, बीबीए, बीकाॅम.,एम काॅम, पीजीडीसीए, बीएससी(बायोटेक एवं माइक्रो), एमएससी(बायोटेक एवं माइक्रो), बी-लिब, एम-लिब, बीएड., डीएलएड आदि में आॅन द स्पाॅट एडमिशन भी दिए जाने का विशेष प्रावधान है। इसके अलावा नर्सिंग कोर्सेस जैसे एएनएम, जीएनएम,बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग), एमएससी(नर्सिंग) आदि में भी आॅन द स्पाॅट एडमिशन दिया जाएगा। इसके साथ-साथ रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स को बेस्ट स्कॉलरशिप आॅफर एवं अन्य कई आकर्षक उपहार भी फलस्वरूप दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...