पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काली पट्टी बांधकर रोजगार सहायकों ने जताया रोष

काली पट्टी बांधकर रोजगार सहायकों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | नियमितीकरण को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। रोजगार सहायकों ने सिर पर काली पट्टी बांधी फिर शासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं के काम प्रभावित हुए हैं। हड़ताल में प्रमुख रूप से संतोष शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, विनोद समाधिया, गौरव गिरि, ऋतुराज यादव, कुमकुम परमार, दीपक राज विश्वकर्मा, राजकुमार दांगी, चेतन दांगी, शिवनारायण शर्मा, रामप्रकाश दांगी, शिवाजी गुर्जर, हनुमंत यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...