दतिया | थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी में रहने वाली एक महिला को गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर हंसिया मार दिया। घटना शनिवार रात 10 बजे की बताई गई है। महिला रात 11 बजे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुदारी निवासी राजेंद्र (48) प|ी राजेंद्र प्रसाद जाटव ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही सुल्तान सिंह जाटव के घर से निकल रही थी तभी आरोपी सुल्तान ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज की एवं धारदार हथियार से चोटें पहुंचाई। जिससे वह चोटिल हो गई।