पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झांसा देकर चाचा ने भतीजी से संबंध बनाए फिर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

झांसा देकर चाचा ने भतीजी से संबंध बनाए फिर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर में तीन दिन किया दुष्कर्म फिर मंदिर पर छोड़कर भाग गए

भास्कर संवाददाता | दतिया

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री में रहने वाली एक युवती के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने छह महीने तक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को बहला फुसलाकर ग्वालियर ले गया। जहां तीन दिन तक दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को ग्वालियर में एक मंदिर पर छोड़ दिया और भाग गए। सामूहिक दुष्कर्म की घटना सात से नौ मई के बीच की है। मंदिर पर बेसुध हालत में बैठी युवती को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंदरगढ़ पुलिस सेंवढ़ा पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर थाने आई। युवती ने तब भयभीत होकर पुलिस को कुछ नहीं बताया। लेकिन शनिवार को वह अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और चाचा समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया।

ग्राम पड़री निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाले हरकिशन कुशवाहा ने उसको शादी का झांसा देकर 15 दिसंबर 2017 से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर सात अप्रैल को ग्वालियर भगा ले गया। हरकिशन के साथ में गांव के ही शैलेंद्र धाकड़ और बंटी धाकड़ भी गए। इन तीनों ने युवती को ग्वालियर ले जाकर नौ अप्रैल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सेंवढ़ा में एक मंदिर पर बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवती व उसके पिता को जान से खत्म कर देंगे। युवती भयभीत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस सेंवढ़ा पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर आई। लेकिन युवती इतनी ज्यादा भयभीत हो गई कि उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। एक महीने बाद युवती का जब डर खत्म हुआ तो हिम्मत जुटाकर माता पिता के साथ शनिवार देर शाम थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने चाचा हरकिशन समेत उसके दोस्तों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...