पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर घायल

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंवढ़ा-मौ रोड पर सिंध पुल के पास हुआ हादस

भास्कर संवाददाता | दतिया

सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के सेंवढ़ा-मौ रोड पर सिंध पुल के पास एक जीप चालक ने वाहन को तेज गति में चलाते हुए सामने आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे की बताई गई है। पुलिस ने आरोपी जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेरा में रहने वाले संजय (30) पुत्र रामस्वरूप यादव ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को दोपहर डेढ़ बजे अपनी बाइक क्रमांक एमपी 32 एमसी 9582 से सेंवढ़ा-मौ रोड पर सिंध पुल के पास से निकल रहा था तभी सामने से आ रही जीप क्रमांक आरजे 140एफ 4749 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...