पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माखन लाल पत्रकारिता परिसर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

माखन लाल पत्रकारिता परिसर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |ग्राम खैरी में माता मंदिर के सामने प्रारंभ हुए पत्रकारिता परिसर में प्रवेश के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। अभी चार दिन और शेष हैं। लगभग एक दर्जन आवेदन आने की संभावना है। आवेदकों ने पत्रकारित महाविद्यालय में बीजेएमसी, पीजीडीसीए और डीसीए के लिए आवेदन किए हैं। दतिया जिले में पत्रकारिता विश्वविद्यालय की शुरुआत 12 मई से हो गई थी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारिता परिसर का शुभारंभ किया था। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। महाविद्यालय में बीजेएमसी, पीजीडीसीए और डीसीए के लिए करीब सात आवेदन महाविद्यालय में पहुंचे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से संबद्ध इस परिसर में बीजेएमसी, बीसीए, बीकॉम कम्प्यूटर, डीसीए और पीजीडीसीए की डिग्री कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...