दतिया |भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वी पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को कांग्रेस कार्यालय पर सुबह साढ़े नौ बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि 21 मई को सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। तत्पश्चात सुबह साढ़े नौ बजे जिला कांग्रेस कार्यालय श्रद्धांजलि सभा होगी। कांग्रेस नेता सुरेश झा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस मौके पर किलाचौक पर शाम छह बजे आमसभा होगी।