दतिया | बुंदेला कॉलोनी स्थित एक निजी विद्यालय में इन दिनों समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप में कॉलोनी सहित आसपास रहने वाले छोटे छोटे बच्चों को नि:शुल्क योग, डांस व कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आठ मई से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में 10 जून तक प्रत्येक रविवार को बच्चों को योगा सिखाया जाता है। प्रशिक्षक मनोज गुडसले द्वारा बच्चों और अभिभावकों को योग के गुण एवं उसके फायदे बताए जाते हैं और सभी को योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतिदिन सुबह होने वाले प्रशिक्षण में सैकड़ों बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।