दतिया| आरक्षण में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो लोग पहले से ही आरक्षण ले रहे हैं उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आरक्षण का लाभ मिल रहा है। गरीब जहां पहले थे आज भी वैसे ही हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। उल्टा आरक्षण की वजह से लोगों में भेदभाव व वैमनस्यता पैदा हो रही है। हम सभी को जातिगत आरक्षक का पुरजोर विरोध करना होगा। यह बात रविवार को नौनेर गांव में नरसिंह मंदिर पर शांति समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कही। बैठक के दौरान उच्चतम न्यायालय के फैसले पर धन्यवाद दिया गया। बैठक में शत्रुघन सिंह बुंदेला ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती तो आरक्षण केवल जाति के आधार पर क्यों दिया जाता है। इसे आर्थिक आधार पर पर दिया जाना चाहिए। हमें संगठित होने के लिए सतत बैठकों का आयोजन करना होगा। जीएस उदैनिया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, महेश शर्मा, विनोद पाठक, शिवेंद्र साहू, संदीप श्रीवास्तव राजपाल सिंह परमार, बृजकिशोर, मनोज डोंगरा, महेंद्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, संदीप सक्सेना, शैलेंद्र मुड़िया, विनय त्रिपाठी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।