उनाव | पत्रकारिता समाज के सभी वर्ग के नागरिकों में दायित्व बोध की भावना भरने का कार्य करती है। शुभ दृष्टि व सम दृष्टि की भावना से ही पत्रकारिता ने नए आयाम स्थापित किए हैं। यह बात श्रमजीवी पत्रकार सम्मान समारोह में प्रदेश सचिव मनोज गोस्वामी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। कस्बा उनाव की राघव विवाह वाटिका में जय गजानन मां खेत सिंह खंगार समिति व श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दतिया के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत उनाव सरपंच लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सचिव मनोज गोस्वामी जिलाध्यक्ष संतोेष तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष विपुल शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिमोहन दीक्षित, संतोष तिवारी, डीएन नन्ना, हरिमोहन खेमरिया, सरपंच लक्ष्मण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा, बृजेंद्र उपाध्याय, राजू चौधरी, सुलतान सिंह परिहार, राकेश परिहार, जयराम परिहार, अटल बिहारी पटेरिया, श्याम पंडा, महेंद्र नारायण शर्मा, अरविंंद सविता, अशोक दांगी, केदार सिंह दांगी, रामरतन सूर्यन, प्रमोद सोनी, सुनील पंडा, महेश शर्मा, राजकुमार पंडा, हरिओम प्रजापति, रविंद्र चतुर्वेदी, अप्पू पंडा, मनोज पुजारी, नरेंद तिवारी, राजीव पटेल, मुन्ना पंडा, प्रमोद शर्मा, आलोक शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, बसंत श्रीवास्तव, रामसेवक दद्दा मौजूद रहे।