पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भांडेर में छह करोड़ से बदली जाएंगी बिजली की लाइनें, 52 नए ट्रांसफार्मर भी रखे जाएंगे

भांडेर में छह करोड़ से बदली जाएंगी बिजली की लाइनें, 52 नए ट्रांसफार्मर भी रखे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भांडेर क्षेत्र में झुका खंबा और टूटी बिजली की लाइन।

सवा दो करोड़ से बनेगा सब स्टेशन

दतिया शहरी क्षेत्र में पीतांबरा पीठ और होलीपुरा क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठंडी सड़क के फीडर से होती है। लेकिन अब बिजली कंपनी कृषि उपज मंडी के प्रांगण में नया सब स्टेशन बनवाने जा रही है। यह सब स्टेशन सवा दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। इसी सब स्टेशन से पीतांबरा पीठ समेत होलीपुरा क्षेत्र जोड़ा जाएगा। सब स्टेशन बनने से लोड बढ़ने की समस्या खत्म होगी। फाल्टों में भी कमी आएगी।

कटौती से मिलेगी निजात

भांडेर नगर वासियाें के लिए छह करोड़ की नई सौगात मिली है। छह करोड़ से पूरे नगर में 52 ट्रांसफार्मर रखवाए जाने हैं। ट्रांसफार्मर से बिजली लॉस खत्म होगा। कटौती भी बंद हो जाएगी। पूर्व में कटौती की समस्या बहुत ज्यादा रही है। लेकिन अब जल्द ही लाेगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। घनश्याम पिरोनिया, विधायक भांडेर

खबरें और भी हैं...