दतिया | इंटेक के सह संयोजक संतोष गेड़ा के आकस्मिक निधन पर रविवार को इंटेक के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इंटेक के संयोजक विनोद मिश्र ने कहा कि स्व. गेड़ा पुरातत्व व इतिहास के छात्र रहे हैं। उनकी इन विषयों में गहरी रुचि थी। वह जिले के पुरातत्व को लेकर सदैव चिंतित रहते थे। ऐसे व्यक्ति के चले जाने से पुरातत्व के क्षेत्र में क्षति महसूस होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में महेश पाठक, रमाबल्लभ पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद बुलकिया, सुखसिंह, रंजना भटनागर, मोनिका गुगौरिया, अवधेश गुप्ता, अरूण सिद्धगुरू, संजय भार्गव, आशा मिश्रा, विनोद तिवारी, कल्पना मिश्रा, उमेश पाण्डेय आदि शामिल है।