पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूबेदार ट्रेन से कटा, दतिया की युवती पर प्रताड़ना का आराेप

सूबेदार ट्रेन से कटा, दतिया की युवती पर प्रताड़ना का आराेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दतिया/ सागर

पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार राहुल यादव (32) ने बुधवार रात करीब 1 बजे आनंदनगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। राहुल के पास मिले सुसाइड नोट में उसने खुद को एक युवती से परेशान बताया है। उसका कहना था कि मेरे चार साल से दतिया निवासी काव्या यादव से प्रेम संबंध हैं। हम दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से काव्या के किसी अन्य अमीर व्यक्ति से संबंध हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ वह मुझ पर किसी अन्य लड़की से संबंध रखने का झूठा आरोप लगाती है। इस सब से परेशान होकर मैं ये आत्मघाती कदम उठा रहा हूं। इधर राहुल की मौत को लेकर दमोह से आए उसके टीचर पिता धर्मदास यादव ने पुलिस पर ही प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि राहुल एक ईमानदार युवक था, जिसकी सजा उसे पुलिस ने यूं मौत के घाट उतार कर दी। बता दें कि यह वही सूबेदार राहुल है, जिन्होंने 2 अप्रैल को हुए एससी-एसटी के प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों पर सटीक निशाने के साथ आंसू गैस के गोले बरसाए थे।

पहले मारपीट की, फिर सिर पर हाथ फेरकर सुसाइड करने चला गया:बुधवार की रात राहुल और काव्या के बीच एक-दूसरे पर शक को लेकर काफी बहस हुई थी। राहुल ने उसे बुरी तरह से पीटा भी था। इसके बाद उसके दिमाग में सुसाइड का विचार आया। उसने काव्या का आधार कार्ड, पेनकार्ड, मोबाइल लिया और उसे क्वार्टर में बंद कर रेलवे क्रॉसिंग की तरफ चला गया।

रेल ड्राइवर ने दी जीआरपी को घटनाक्रम की जानकारी:राहुल ने दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बारे में जीआरपी सागर को तत्काल वायरलैस सेट के जरिए सूचना दी। करीब आधा घंटे के भीतर ही पदमाकर, कैंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की पहचान भी हो गई।

वारदात
सागर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार राहुल यादव ने बुधवार रात की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए गए हैं गंभीर आरोप
माता-पिता के साथ रवाना हुई युवती, पति भी पहुंचा थाने
सुसाइड नोट से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने काव्या को क्वार्टर से बाहर निकाला। दोपहर में उसे जिला महिला थाने में लाया गया। यहां एडिशनल एसपी रामेश्वरसिंह, थाना प्रभारी मंजूसिंह पटेल ने उससे पूछताछ की। काव्या का कहना था कि राहुल बात-बात पर मुझ पर संदेह जताता था। उसकी इसी आदत से चिढ़कर मैंने कुछ दिन पहले उससे झूठ-मूठ बोल दिया कि हां मेरे किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं। यह बात उसके दिल में बैठ गई। बीती रात भी इसी बात पर बहस हुई और यह सब हो गया। इधर पुलिस ने काव्या के माता-पिता को दतिया से बुलवा लिया और उनके साथ रवाना कर दिया। कुछ समय बाद उसका पति सूरज भी आ गया। वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोला।

पहले से शादीशुदा है काव्या
राहुल ने जिस युवती काव्या से प्रेम संबंध बताए हैं। वह पहले से ही शादीशुदा है। उसका विवाह टीकमगढ़ में पदस्थ एक सिपाही सूरज यादव से हुआ है। काव्या का विवाह पहले राहुल से ही होने वाला था। उसके दादा ने राहुल के पिता धर्मदास से उसकी शादी की बात चलाई थी। लेकिन रिश्ता नहीं हो पाया। इस दौरान काव्या का परिचय सूरज से हो गया और दोनों की पंसद देखते हुए शादी कर दी गई।

फेसबुक के जरिए दोनों आए करीब
शादी के बाद काव्या की अपने पति से ज्यादा पटरी नहीं बैठी। इसी बीच करीब 4 साल पहले फेसबुक के जरिए वह राहुल के संपर्क में आ गई। दोनों छिपकर मिलने लगे। कुछ समय बाद ही सूरज को अपनी प|ी के राहुल से संबंधों की जानकारी मिल गई। इधर पति की पोस्टिंग रीवा, टीकमगढ़ मे हों ने के दौरान काव्या दतिया स्थित मायके जाने के बहाने राहुल से मिलने पहुंच जाती थी। इसी बीच दोनों की एक संतान बेटी हुई, जिसका जिक्र राहुल ने सुसाइड नोट में किया है।

खबरें और भी हैं...