पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति व भाई को मारने की धमकी देकर महिला को ले गया और किया दुष्कर्म

पति व भाई को मारने की धमकी देकर महिला को ले गया और किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |इंदरगढ़ के बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को गांव का ही एक युवक बस स्टैंड से जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले महिला को उसके पति व भाई को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से महिला उसके साथ चली गई और बुरा काम किया। घटना पांच से 11 अप्रैल के बीच की है। गुरुवार देर शाम महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम रौनी निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह पांच अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे इंदरगढ़ बाजार गई थी। बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी गांव का ही आरोपी विनोद शर्मा बस स्टैंड पर आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। महिला ने आरोपी के साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी ने महिला को उसके पति व भाई को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से महिला आरोपी के साथ चली गई। आरोपी ने पांच से 11 अप्रैल तक उसे अपने पास रखा और दुष्कर्म किया। 11 अप्रैल को उसे इंदरगढ़ में छोड़ गया। गुरुवार को महिला अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...