- Hindi News
- National
- महीनों सिर्फ जांच में गुजर गए, न मामले का खुलासा हुआ और न ही आरोपी पकड़े गए
महीनों सिर्फ जांच में गुजर गए, न मामले का खुलासा हुआ और न ही आरोपी पकड़े गए
19 नवंबर 2017: ग्राम बहेरा निवासी अमर सिंह (50) पुत्र बदली कुशवाहा अपने खेत पर कटी हुई धान की फसल की रखवाली कर रहा था। दरमियानी रात अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे और खटिया पर सो रहे अमर सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पहले पुलिस ने मृतक के पुत्र सुरेंद्र की रिपोर्ट पर अज्ञात हत्यारों पर प्रकरण दर्ज किया था। अमर सिंह की हत्या के मामले में सामने आया कि अमर सिंह को कुछ लोगों से जमीन बेचने के रुपए लेने थे। जिनसे रुपए लेने थे संभवत: उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की। पुलिस ने उन्हें पकड़ा भी, कई दिन तक थाने में बिठाया, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ।
13 सितंबर 2017: भांडेर थाना क्षेत्र के दिसवार मौजे में नहर के पास लाखन पुत्र दरूराम रजक की लाश सड़ी गली हुई हालत में मिली थी। पुलिस ने ग्वालियर में पीएम कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की। सामने आया कि मृतक से अवैध संबंध रखने वाली महिला पुष्पा दोहरे का हाथ मामले में हो सकता है। पुलिस ने कुछ और लोगों को भी उठाया लेकिन मामले का खुलासा नहीं हुआ। मृतक के भाईयों ने कई बार अधिकारियों के पास जाकर आवेदन दिए। लेकिन अंत में जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो थक हार कर बैठ गए। इस मामले को भी आठ महीने हो गए लेकिन अभी तक जांच ही चल रही है। मृतक के भाइयों ने अब पुलिस थाने के चक्कर लगाने भी बंद कर दिए हैं।
दो जनवरी 2018: दतिया शहर के पटवा वाली गली निवासी 23 वर्षीय एकता श्रीवास्तव दो जनवरी से लापता थी। छह जनवरी को मंगल ढाबा के पीछे एक किराए के मकान में लाश पड़ी मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एकता की हत्या उसी के प्रेमी अकरम खान ने गला घोंटकर की की थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था तथा घटना की जांच शुरू की थी। एकता की हत्या हुए चार महीने हो गए लेकिन आरोपी का कहीं अता पता नहीं है। हालांकि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा जरूर कर रही है।
केस-1
थाने के कई चक्कर लगाए पर नहीं हुई सुनवाई
मृतक अमर सिंह का पुत्र सुरेंद्र कुशवाह ने बताया कि पुलिस ठंडी पड़ गई। पुलिस बोली हमने उठाए लेकिन पता नहीं चला अब आप ही बताओ। दसियों बार हम टीआई साहब के पास गए और बैठ के चले आए। अब तो जाना ही छोड़ दिया है।
केस-2
पुलिस का दावा: लखन की हत्या नहीं हुई, हार्टअटैक से हुई थी मौत
भांडेर थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया ने बताया कि लखन रजक के मामले में बिसरा रिपोर्ट आ गई है, जहर नहीं निकला है हार्टअटैक से मौत हुई है। क्योंकि उसके साथ जो महिला थी उसकी कोर्ट पेशी थी वह अपने पति से राजीनामा करने जा रही थी। मृतक भी महिला के साथ में आया था यह सोचकर कि महिला पति के साथ में न रहकर उसके साथ में रहे। कोर्ट से महिला अपने रास्ते चली गई। महिला के पीछे लखन जा रहा था लेकिन रास्ते में इसे अटैक आ गया। यह देखकर महिला के साथ में जो दो और लोग थे वे लखन को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने इन्हें कहीं और ले जाने की सलाह दी। रात हो चुकी थी और इसकी सांसें भी थम हो गई थी। दोनों लोगों ने लखन की सांसें चेक कीं और जब उन्हें लगा कि ये मर चुका है तो डर की वजह से उसे यहीं पड़ा छोड़कर भाग गए। मामले में कहीं भी हत्या जैसी बात नहीं है।
केस-3