दतिया चैलेंजर के छठवें दिन खेले गए 7 मैच
स्थानीय किला परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को राजा रॉयल एवं रॉयल क्लब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें विजयी राजा रॉयल ने 154 रन बनाकर मैच जीता। दूसरा मैच धांसू क्लब और सुमाया रस ग्रुप के बीच खेला गया। जिसमें सुमाया रस ग्रुप ने 192 रन बनाकर मैच जीता। मैन ऑफ द मैच विकास को नेता मिस्त्री व बाबा पांडे द्वारा किया गया। दिन का तीसरा मुकाबला हनुमान क्लब एवं शिवगिर राइडर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को हनुमान क्लब ने जीता। मैन ऑफ द मैच पंकज रहे। उन्हें अशफाक खान व संतोष सनोरा ने मैन ऑफ द मैच दिया। छठवें दिन का चौथा मुकाबला केपीएल क्लब व जांबाज क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें जांबाज क्लब के जांबाजों के मैच आसानी से जीता मैन ऑफ द मैच तारिक को अनवर खान व अमजद खान ने दिया। दिन का पांचवां मुकाबला बालाजी क्लब व हनुमान क्लब जूनियर के बीच खेला गया। पांचवें मुकाबले में हनुमान क्लब जूनियर ने विजयश्री प्राप्त की। अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं छठवां मैच खेलते हुए बुंदेला क्लब ने 192 रन बनाकर वाल्मीकि क्लब को हरा दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब राहुल ने गोवर्धन योगी व राजकुमार गुप्ता के हाथों प्राप्त किया। अंतिम मैच रॉयल चैलेंजर व राजेश्वरी क्लब के बीच खेला गया। राजेश्वरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए और विजय प्राप्त की। इस दौरान संजू पाठक, नवीन तिवारी, काले खान, बृजमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, आलोक बरदिया, अंशुल मिश्रा, राजू त्यागी, वकील नगेले, किशन गोस्वामी मौजूद रहे।