पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर 10 अप्रैल से भी ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था

अंबेडकर जयंती पर 10 अप्रैल से भी ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत र| डाॅ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को एक बार फिर हर गली मोहल्ले में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात होगा। स्कूल कॉलेजों में अवकाश रहेगा। शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। यहीं नहीं यात्री वाहन भी बंद रहेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक के दौरान लिया गया। पांच दिन के अंदर यह दूसरी बार है जब इस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रभारी कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में सामाजिक समरसता का माहौल है। इसे बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। नागरिकों से भी अपील की है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिले में धारा 144 लागू है अतः किसी प्रकार के सामूहिक एकत्रीकरण पर पूर्णतः रोक है। वहीं बसपा ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम बनाया है, जबकि और अजाक्स कोई कार्यक्रम नहीं है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी, एएसपी सुरेन्द्र सिंह गौर, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, एसडीओपी आरसी भोज आदि मौजूद रहे।

बाजार खुलेगा, इंटरनेट रात 12 बजे होगा चालू, आज बसें नहीं चलेंगी
मूर्तियों के लिए आमजन को जिम्मेदारी दी
धारा 144 लगी होने के कारण कोई रैली नहीं निकाल पाएगा। फ्लैग मार्च के अलावा जिले में जहां-जहां बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियां लगी हैं वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ नागरिकों को भी जिम्मेदारी दी है। परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा। इसी क्रम में स्कूलों की भी छुट्टी रहेगी।

यहां करें शिकायत
जिले में 07522-234582 और एसडीएम के मोबाइल नंबर 9425136471 पर किसी घटना की सूचना या शिकायत कर सकता है।

पहले माेबाइल फिर ब्राडबैंड भी बंद
अंबेडकर की जयंती को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम पांच बजे से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करा दी गई थीं। ताकि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट न डाल सके। देर शाम ब्रांड बैंड सेवा भी बंद कर दी गईं। शनिवार को भी इंटरनेट सेवा बंद रहेंगीं। जो रात 12 बजे शुरू की जाएंगी।

यहां तैनात रहेंगे 31 दस्ते
दतिया नगर में 31 दस्ते तैनात किए गए हैं जो अपने निर्धारित स्थान पर तैनात रहेंगे। यह दस्ते होमगार्ड कार्यालय, रेलवे स्टेशन, झांसी रोड़ चुंगी, रावतपुरा काॅलेज, सिद्धार्थ काॅलोनी, बुन्देला काॅलोनी, उनाव रोड़, नगर पालिका, बस स्टैंड, पुरानी कलेक्टोरेट, राजघाट तिराहा, हनुमान गढ़ी, रिसाला मंदिर, राजगढ़ चौराहा, आनंद टाॅकीज, रिछरा फाटक, किला चौक, पकौड़िया महादेव, गोविंदगंज, टाऊनहाॅल, मुड़ियन का कुआं, देहात थाना, भांडेरी फाटक, कुईयापुरा, भदौरिया की खिड़की सायनी मोहल्ला, चूनगर फाटक, जिला चिकित्सालय, सेवढ़ा चुंगी, ठंडी सड़क, एसएएफ काॅलोनी कुल 31 स्थान पर दस्ते तैनात रहेंगे।

सिर्फ माल्यार्पण करेंगे
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को ग्वालियर हाईवे रोड स्थित अंबेडकर पार्क में शॉर्ट रूप में मनाएंगे। सभी एक-एक करके महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।चूंकि धारा 144 के चलते परमिशन नहीं है इसलिए मंच आदि नहीं लगाएंगे। जगत नारायण जाटव, जिलाध्यक्ष, बसपा

बाजार तो खुलेंगे, ग्राहकी कम होगी
दुकानें खुली रहेंगीं, परिवहन सेवा बंद की घोषणा नहीं हुई अगर ऐसा है तो सहालग का बाजार प्रभावित होगा। बार-बार दुकानें बंद होने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। आज बाजार खुलेगा। रमेश गंधी, पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल

कोई कार्यक्रम नहीं है
अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हमारा व्यक्तिगत व संघ की तरफ से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होना है और न ही इस संबंध में किसी से चर्चा हुई है। वैसे भी धारा 144 के कारण किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती। सुरेंद्र अहिरवार, अध्यक्ष अजाक्स

खबरें और भी हैं...