त्रिदिवसीय श्री पीतांबरा माई जयंती समारोह 18 से
दतिया | श्री पीतांबरा माई की जयंती के मौके पर त्रिदिवसीय जयंती कार्यक्रम 18 से 20 अप्रैल तक पीतांबरा पीठ पर आयोजित होगा। इन तीन दिवसीय कार्यक्रमों में पं. कैलाशचंद्र पंत वेदांत एवं भागवताचार्य और अनंत जी महाराज चित्रकूट धाम सतना शामिल होंगे। 19 अप्रैल को श्री पीतांबरा माई की जयंती के दिन उमेश कंपू वाले ग्वालियर द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति होगी। इससे पूर्व 18 अप्रेल को सुबह नौ बजे भगवान परशुराम जयंती का अभिषेक पूजन, शाम साढ़े छह बजे संस्कृत गोष्ठी और शाम साढ़े सात बजे से प्रवचन होंगे। 19 अप्रैल को भगवती पीतांबरा माई की जयंती पर सुबह नौ बजे से अभिषेक पूजन, शाम साढ़े छह बजे संस्कृत गोष्ठी होगी।