दो दिन बाद मौसम साफ होते ही चार डिग्री बढ़ा दिन का पारा
दतिया |दतिया जिले में दो दिन से लगातार रुक रुककर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं शुक्रवार को थम गईं। सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान लगभग चार डिग्री बढ़कर 37 पर पहुंच गया। रात के तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई। धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से बेचैन नजर आए। दिन में धूप न निकलने के कारण भी लोग गर्मी के कारण व्याकुल नजर अाए। बता दें कि शनिवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा था। प्रतिदिन रुक रुककर बारिश हो रही थी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया था। जिस कारण गुरुवार को लगभग पांच डिग्री दिन का तापमान गिर गया था। गुरुवार को दिन का तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिन का तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 37 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 0.3 डिग्री बढ़कर 20.2 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान मौसम साफ होते ही बढ़ गया। दिन में हवा पूरी तरह शांत रही। जिस कारण लोग गर्मी की वजह से व्याकुल नजर आए। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।