पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमें डॉ. अांबेडकर के आदर्शों से बहुत कुछ सीखना चाहिए

हमें डॉ. अांबेडकर के आदर्शों से बहुत कुछ सीखना चाहिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | भारतीयम विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को भारत र| डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर वैश्य समाज की महिला मंडल जिलाध्यक्ष मोनिका गुगौरिया मौजूद रहीं। अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर ज्योति रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राचार्य रजनीश लिटौरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा अांबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन-आदर्श से संबंधित जानकारी दी। शिक्षक संतोष चौरसिया, जया टिलवानी ने सभी छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अांबेडकर एक युग प्रणेता थे और हमें उनके आदर्शों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती गुगौरिया ने संविधान बनाने में उनके योगदान एवं अन्य सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। डायरेक्टर रस्तोगी ने अांबेडकर के व्यक्तित्व व विचारों पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...