फाग सम्राट राजेन्द्र सिंह गुर्जर पंडोखर धाम में आज
खूजा | पंडोखर धाम में नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ आयोजन पर 15 अप्रैल तक होने वाले सांस्कृतिक मेला के दौरान 14 अप्रैल शनिवार को दतिया जिले के फाग सम्राट राजेन्द्र सिंह गुर्जर एवं ब्रिजेन्द्र सिंह गुर्जर पंडोखर धाम पहुंचेंगे। वहीं पार्टी एवं बुंदेलखंड की राई नृत्य चंदा रानी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी ट्रस्ट सचिव मुकेश गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील की।