पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप ने शुरू की विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया

आप ने शुरू की विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आप ने गत दिवस वेबसाइट पर फार्म लांच किया है। इस फार्म को डाउन लोड कर मांगी गई जानकारी देकर प्रदेश का कोई भी नागरिक आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी कर सकता है। पार्टी प्रदेश की 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हर क्षेत्र का अलग एजेंडा होगा। शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय हैरिटेज गार्डन में प्रदेश प्रवक्ता परिणीता राजे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद निरंतर पहले कांग्रेस और बाद में भाजपा की जनविरोधी भ्रष्टाचार, अत्याचार का राज चलता आया है। इसे खत्म करने के लिए मप्र की आम जनता को न्याय और विकास दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए मप्र में चुनावी मैदान में उतर रही है। बैठक में आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मीवल्लभ श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी राजन राजा, भईया लाल कुशवाहा, जेपी कुशवाह, जिला यूथ संयोजक हेमू राजा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...