पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल कॉलेज के 21 डॉक्टर 1 मई से जिला अस्पताल में शुरू करेंगे इलाज

मेडिकल कॉलेज के 21 डॉक्टर 1 मई से जिला अस्पताल में शुरू करेंगे इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल के मरीजों को मिलेगा लाभ

जिला अस्पातल में वर्तमान में कुल 42 डॉक्टर पदस्थ हैं। ज्यादातर विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली हैं। मेडिसिन के एक ही डॉक्टर होने से मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों को फायदा मिलेगा।



2018-19 के लिए होंगे प्रवेश

कॉलेज के लिए 100 एमबीबीएस की सीटें स्वीकृत हैं। वर्ष 2018-19 में प्रवेश दिए जाएंगे। जुलाई में प्रवेश शुरू होने की संभावनाएं है।

1685 कर्मचारियों की होनी है नियुक्ति

डीन डॉ. राजेश गौर के अनुसार मेडिकल कॉलेज में डीन, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर सहित विभिन्न विभागों में भृत्य तक के पदों के लिए कुल 1685 अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्तियां होनी है। नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

इन डॉक्टरों ने दी ज्वाइनिंग

डॉ. नाम पद विभाग

डॉ सीमा महंत प्रोफेसर मेडिसिन

डॉ प्रवीण कुमार असि. प्रोफेसर मेडिसिन

डॉ शैलेंद्र कुमार असि. प्रोफेसर मेडिसिन

डॉ आशीष शर्मा असि प्रोफेसर मेडिसिन

डॉ. हेमंत जैन असि प्रोफेसर मेडिसिन

डॉ अमिता शर्मा प्रोफेसर स्त्री-प्रसूति रोग

डॉ राजेश बादल असि. प्रोफेसर सर्जरी

डॉ. मनोज शर्मा असि. प्रोफेसर सर्जरी

डॉ राजेश गुप्ता असि. प्रोफेसर शिशु रोग

डॉ. केके गुप्ता असि.प्रोंफेसर नेत्र रोग

डॉ. मनोज त्यागी असि. प्रोफेसर नेत्र रोग

डॉ किरण त्रिपाठी असि. प्रोफेसर मॉइक्रोबायोलॉजी

डॉ मनीष कुमार माइक्रोबायोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर

डॉ ह्रदेश गुप्त बॉयोकैमिस्ट्री डेमोस्ट्रेटर

डॉ. कमल बायोकेमिस्ट्री डेमोंस्ट्रेटर

डॉ. दिनेश मरैया बायोकैमिस्ट्र डेमोंस्ट्रेटर

डॉ. स्वाती श्रीवास्तव बायोकेमिस्ट्री डेमोंस्ट्रेटर

डॉ.पूनम पैथोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर

डॉ. मीना पैथोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर

डॉ. प्रशांत हरित स्किन डेमोंस्ट्रेटर

डॉ. सत्येन्द्र सिंह नेत्र रोग डेमोंस्ट्रेटर

नोट: यह सभी डॉक्टर मई से जिला अस्पताल में सेवा देंगे।

खबरें और भी हैं...