- Hindi News
- National
- दंपति के साहस से हारे सशस्त्र बदमाश इंदरगढ़ में चोरी की नीयत से घुसे 4 चोरों ने फायर किए, फिर भी 2 पकड़े गए
दंपति के साहस से हारे सशस्त्र बदमाश इंदरगढ़ में चोरी की नीयत से घुसे 4 चोरों ने फायर किए, फिर भी 2 पकड़े गए
भास्कर संवाददाता| दतिया/इंदरगढ़
इंदरगढ़ में गृहस्वामी ने जहां अपनी हिम्मत से घर में घुसे चोरों को जान बचाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं उनके दो साथी छत से कूदकर भागते वक्त घायल हो गए, जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि चोरों के हमले में गृहस्वामी व उसकी प|ी जख्मी हो गई। लेकिन एक ही रात में चोरी की 3 वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी से चोर गिरोह तक पुलिस का पहुंचना आसान हो जाएगा। पुलिस ने पीड़ित रामसिया और घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चोरों द्वारा फायर किए गए खाली कारतूस व चोरी में प्रयुक्त होने वाला सामान जैसे कटर, फनर आदि बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों के भागे साथियों की तलाश कर रही है।
मकान मालिक ने चोर को पकड़ा तो दूसरे ने सिर पर कटर मारकर घायल किया, इधर दो साथी छत से कूदकर जख्मी, दोनों पकड़े गए
एक ही रात मेंं 3 जगह चोरी, पहले घर में कुछ नहीं मिला, दूसरे घर से 50 हजार का माल समेटा, तीसरे में पकड़े गए
जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ कस्बे में पशु अस्पताल के पास रहने वाले रामसिया पुत्र रामनाथ जाटव शनिवार-रविवार की रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात के वक्त उनके घर में कुछ आवाजें सुनाई दीं। रामसिंह जब जागे तो बगल वाले कमरे में कुछ बदमाश उन्हें नजर आए, जो घर में सामान समेट रहे थे। रामसिया ने आवाज देकर जब इन्हें ललकारा तो चारों भागने लगे। इनमें से दो चोर घर की छत की ओर भागे, जबकि दो दरवाजे की ओर। रामसिंह ने दरवाजे की तरफ भाग रहे एक बदमाश को लपककर पकड़ लिया और उसके पैरों से लिपट गया। बदमाश व रामसिया के बीच खींचतान व मारपीट होने लगी। इसी दौरान बदमाश का दूसरा साथी लौटा और उसने रामसिया के सिर व शरीर पर चोरी के लिए साथ लाए गए कटर व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। कटर की चोट रामसिया के सिर पर पड़े, जिससे वह लहुलुहान हो गया लेकिन रामसिया संघर्ष करता रहा। शोरगुल सुनकर रामसिया की प|ी विमला भी आ गई और वह भी बदमाशों से जूझने लगी। लेकिन निहत्थे पति-प|ी कब तक संघर्ष कर पाते। लेकिन इतनी देर में मोहल्ले के लोग जागकर घरों से बाहर निकल आए। रामसिया को धक्का देकर नीचे वाले बदमाश तो मुख्य गेट खोलकर भाग निकले। लेकिन छत पर चढ़े बदमाश नीचे कूंदते वक्त घायल हो गए। नीचे एकत्रित मोहल्ले के लोग जब दोनों बदमाशों को पकड़ने दौड़े तो उन्होंने कट्टे से दो फायर भी किए लेकिन अंतत: दोनों को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम लाखन गुर्जर मालनपुर व देवेंद्र गुर्जर बिजौली हैं।
अस्पताल में भर्ती चोरी के आरोपी लाखन और देवंेद्र गुर्जर।
रियल हीरो, निहत्थे ही चोरों से भिड़ गया
बदमाशों से भिड़ने वाले रामसिया का कहना था कि घटना के समय उसे बस अपने घर को बचाना था इसलिए वह बिना कुछ सोचे बदमाशों से भिड़ गया। भिडंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्लेवासियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया वहीं दोनों चोर भी घायल थे, इसलिए पुलिस उन्हें भी अस्पताल लेकर पहुंची।
घर का ताला लगाया था, सोकर उठी तो टूटा मिला
पकड़े गए बदमाशों ने सर्वप्रथम पशु अस्पताल के पास रहने वाले अजुद्दी जाटव के मकान का ताला चटकाया। लेकिन यहां मकान के अंदर खुला गेहूं पड़ा था। इसलिए चोर यहां से निकलकर पड़ौस में रहने वाली मनीषा प|ी भरत जाटव के घर में घुसे। मनीषा अपने घर का पंखा खराब होने के कारण बच्चों के साथ पड़ोस में सो रही थी। सुबह छह बजे उसके फूफा धनीराम ने मनीषा को बताया कि रात में तुमने घर का दरवाजा बंद नहीं किया। यह सुनते ही मनीषा के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगी। उसने फूफा से कहा कि वह तो ताला लगाकर सोई थी। जब घर में गई तो ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर से एक मंगल सूत्र, सोने के 12 गुरिया, पेंडल, एक जोड़ी झुमकी सोने की, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, 200 ग्राम वजनी चांदी की करधनी, 200 ग्राम वजनी बिछिया, एक गुच्छा चांदी का व तीन हजार रुपए नगद कुल 40 हजार रुपए चोरी हो चुके थे। मनीषा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
घर का टूटा ताला दिखाती मनीषा।