हलवाई व घोड़ी वाले राेकेंगे बाल विवाह
दतिया|बाल विवाह रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग लाडो अभियान चला रहा है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों, धर्मगुरु, समाज के मुखिया, हलवाई, केटरर, बैंडवाले, घोड़ीवाले, ट्रांसपोर्ट, प्रिंटिंग प्रेस प्रबंधक से बाल विवाह रोकने में सहयोग का अनुरोध किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर वे बाल विवाह में शामिल होते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।