पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 41 माह बाद आेवरब्रिज लोकार्पित, आज शुरू होगा आवागमन

41 माह बाद आेवरब्रिज लोकार्पित, आज शुरू होगा आवागमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |रेलवे ओवरब्रिज 41 माह बाद रविवार को दतिया की जनता के नाम हो गया। इसी के साथ एक और उपलब्धि दतिया को मिल गई। मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद भागीरथ प्रसाद ने फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। ओवर ब्रिज की आधार शिला 1 नवंबर 2014 में रखी गई थी।

दतिया स्टेशन दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर होने के कारण यहां से 24 घंटे में लगभग 150 ट्रेनें निकलती हैं। ऐसे में क्रासिंग का फाटक औसत रूप से लगभग 11 घंटे बंद रहता है। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अब इन कतारों से छुटकारा मिलेगा।

34 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया। 24 करोड़ से ब्रिज कार्पोरेशन ने व 10 करोड़ से रेलवे ने निर्माण किया।

ब्रिज की लंबाई 624 मीटर हैं। चौड़ाई 11.90 मीटर । ब्रिज पर दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए हैं। ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...