पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल छाए, पारा 2 डिग्री चढ़कर 41 के पार पहुंचा

बादल छाए, पारा 2 डिग्री चढ़कर 41 के पार पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन में 4 डिग्री उछला तापमान

भास्कर संवाददाता | दतिया

पखवाड़े में दो बार हो चुकी बारिश के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया था। लेकिन तीन दिन से मौसम साफ है। मौसम साफ तापमान फिर चढ़ने लगा। तीन दिन में चार डिग्री तापमान चढ़ कर रविवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के बाद आसमान में फिर बादल छा गए। बता दें कि अप्रैल माह की शुरुआत में तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया था। गर्मी ने हलाकान करना शुरू कर दिया था। 8 व 12 अप्रैल को हुई बारिश व आसपास के क्षेत्रों में गिरे ओलों ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी थी।

तापमान 33 डिग्री पर आ गया था। रविवार को पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान 2 डिग्री से अधिक चढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से चढ़ कर रविवार को 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को 19.9 डिग्री की तुलना में रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...