पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झांसी और मथुरा के बीच डलेगी तीसरी रेलवे लाइन

झांसी और मथुरा के बीच डलेगी तीसरी रेलवे लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |भोपाल से दिल्ली तक के रेलवे ट्रैक के बीच में झांसी से मथुरा के बीच एक और रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। लगभग 274 किमी लंबी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य 2488 करोड़ की लागत से पूरा होगा। रेलवे विभाग द्वारा नवीन रेलवे लाइन डालने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर खुलने के बाद एग्रीमेंट होगा। तत्पश्चात नई लाइन डालने का कार्य शुरू होगा। नई व तीसरी रेलवे लाइन से सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि कोहरे व अन्य मौकों पर अधिकतर ट्रेनें देरी से चलती हैं। सिग्नल न मिलने के कारण घंटों खड़ी रहती हैं। ऐसे में तीसरी लाइन से ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।

खबरें और भी हैं...