पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदय विद्यालय में मनाई गई अंबेडकर की जयंती

भास्कर संवाददाता| दतिया

जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर में शनिवार को बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय प्राचार्य जेएन यादव, वरिष्ठ शिक्षिका डाॅ. सुनीता सिसौदिया एवं अन्य शिक्षकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगीत शिक्षक आरएल याज्ञिक के साथ बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात भाषण एवं कविता के माध्यम से छात्र छात्राओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। प्राचार्य यादव ने आधुनिक समय में बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में उनकी आवश्यकता पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...