यादव बने विवाह वाटिका संघ के अध्यक्ष
दतिया| रविवार को विवाह वाटिका संघ ( रजि.) के चुनाव गायत्री गार्डन में हुए। चुनाव अधिकारी रामेश्वर श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। सर्व सम्मति से बृजेश यादव को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष राजीव दीक्षित,सचिव केपी श्रीवास्तव,सहसचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिजरिया व सदस्य के रूप मे चन्द्र प्रकाश अग्रवाल व राजाराम रायकवार को मनोनीत किया गया। इस मौके पर मंगेश खरे, नन्नी मिश्रा, उदय श्रीवास्तव,रतन कुशवाह, नारायण गुप्ता,दीपक साहू, राघवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र सेन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।