दो स्काउट मास्टर को मिला राज्य स्तरीय दीर्घ सेवा अलंकरण
उनाव| छात्र निर्माण एवं स्कूली बच्चों के जीवन आदर्श की पवित्र संस्था भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों में दीर्घ कालीन सेवाएं देने वाले दतिया के दो स्काउट शिक्षकों को दीर्घ कालीन सेवा अलंकरण एवं पदक देकर उर्जा मंत्री ने सम्मानित किया गया। यह अलंकरण गत दिवस भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्यालय गांधीनगर भोपाल में आयोजित 25 बी स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार रैली में प्रदान किया गया है। राज्य पुरस्कार रैली का आयोजन मध्यप्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल, राज्य मुख्य आयुक्त एवं ऊर्जा मंत्री पारस चन्द्र जैन एवं शिक्षा विभाग के सचिव अशोक भार्गव की मौजूदगी में हुआ। जिले से 17 किलोमीटर की दूर स्थित कस्बा उनाव के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक एवं हिमालय वुडबैज प्रशिक्षित स्काउटर अभिराम शर्मा एवं भांडेर अनुविभाग के ग्राम धमना के प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक महेंद्र नारायण शर्मा को स्काउट गाइड की जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए के लिए राज्य मुख्य आयुक्त एवं उर्जा मंत्री पारस चंद्र जैन ने प्रशंसा पत्र एवं दीर्घकालीन अलंकरण पदक देकर सम्मानित किया गया।