नीवरी में आदिवासी बस्ती में बच्चाें और महिलाओं को पहनाईं नई चप्पलें
दतिया | जय माई सेवा समिति द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम नीवरी की आदिवासी बस्ती में छोटे छोटे बच्चों और महिलाओं को नई चप्पलें और जूते वितरित किए। समिति सदस्य नीरज साहित्या ने कहा कि ज्यादातर आदिवासी महिलाएं और उनके बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण चप्पलें तक नहीं पहन पाते हैं। मेहनत मजदूरी करके ही पूरी जिंदगी व्यतीत कर देते हैं। इस दौरान करीब एक सैकड़ा बच्चों और महिलाओं को नई चप्पलें और जूते पहनाए गए। इस दौरान समिति सदस्य मोहर सिंह यादव, राजू यादव, आनंद यादव, रामलखन शर्मा, कमल खड्डर, चंद्रपाल सिंह, कमलेश कुशवाहा, नरेंद्र सामनानी, विजय राजपाल, मुकेश बालचंदानी, दीपू पुरोहित, जीतू र|ानी, दिलीप परलानी, लक्ष्मण हिंदुजा, धीरज साहित्या, नितिन सामनानी आदि मौजूद रहे।