पत्रकारों के हित में आगे है मप्र सरकार
सम्मान समारोह में मौजूद पत्रकार व अन्य अतिथि।
जिले के लगभग एक सैकड़ा पत्रकारों का किया सम्मान
भास्कर संवाददाता | दतिया
दतिया के विकास में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जरूरत है शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की। मप्र सरकार पत्रकारों के हित में सबसे आगे है। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार रात वृंदावन धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। मंत्री मिश्रा ने तहसील स्तरीय अधिमान्यता जिला स्तर पर ही अनुमोदन पर पत्रकारों को दिलाने की घोषणा की। सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि जब मैं जनसंपर्क में आयुक्त था तब पत्रकारों के बीच रहने का मौका मिला। दतिया में में इतने विकास कार्य हो रहे हैं कि समाचारों की कमी नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलभ भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला एवं सावित्री सिंह मौजूद रहीं। अंत में 101 पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक मनोज गोस्वामी, अवधेश नायक, बल्देवराज बल्लू, अशोक दांतरे, सुनीता प्रमोद पुजारी, गणेशदत्त सांवला, सुनील खरे, रामू प्रजापति, किशन पाठक, विपुल शर्मा, विशाल त्रिपाठी, जितेंद्र गोस्वामी, सतीश उदैनिया, रोशन शुक्ला सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।