पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दतिया चैलेंजर कप के आठवें दिन खेले गए 6 मैच

दतिया चैलेंजर कप के आठवें दिन खेले गए 6 मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता टीमें तीसरे राउंड में पहुंचीं

भास्कर संवाददाता | दतिया

स्थानीय किला परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को छह मैच खेले गए। दिन का पहला मुकाबला राजा रायल्स क्लब और द ग्रेड ग्राउंड ब्रेकर्स के मध्य खेला गया। जिसमें विजयी राजा रायल्स ने 156 रन बनाकर मैच जीता। मैन आफ द मैच सचिन को साहिल अली, सलज त्रिपाठी व परशुराम श्रीवास्तव ने दिया। वहीं दूसरा मैच जांबाज क्लब व कृष्णा क्लब के बीच खेला गया। जिसमें जांबाज ने पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन आॅफ दा मैच अली को कैलाश साहू, अशोक पाण्डेय, श्याम चांदवनी ने दिया। तीसरा मैच समरायस क्लब व बालाजी के बीच खेला गया। जिसमें समरायस क्लब ने 179 रन बनाकर जीता मैन आफ द मैच नीलू को मानसिंह चौहान, किशनलाल चौरसिया व किशोर कुकरेजा ने दिया। चौथा मैच राजेश्वरी सीसी व पंचमुखी सीसी के बीच खेला गया। जिसमें राजेश्वरी सीसी ने 114 रन बनाए। पंचमुखी ने 114 रनों का पीछा करते हुए मैच जीता। मैन आफ द मैच पारस को बंटी कुरेले, बत्तू पठान व राजू त्यागी ने दिया। पांचवां मैच बुंदेला क्लब व इलेवन चैलेंजर के बीच खेला गया। जिसमें इलेवन चैलेंजर ने 102 रन बनाकर जीता। मैन आफ द मैच उपविजेता टीम के मोहित को रंजीत बाल्मीक, गोविंद ज्ञानानी व शिवकुमार यादव ने दिया। दिन का छठा व अंतिम मैच यंगस्टार व चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया। जिसमें यंग स्टार ने 163 रन बनाकर मैच जीता। मैन आफ द मैच सनी धौलपुरिया को ब्रजेश मिश्रा व प्रदीप दुबे के हाथों मिला। इसी के साथ जीती हुई टीमों ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर काले खान, बृजमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकेश पटैरिया, मनोज झा, वीर सिंह राजपूत, अजय शर्मा, सुधीर कुशवाहा, दिलीप पाठक, आलोक बरदिया, जिम्मी शर्मा, राजा खान, सुनील दुबे, गणेश प्रजापति, किशन गोस्वामी, मौसम खान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...