रोटरी क्लब ने हाईवे पुल के नीचे शुरू की नि:शुल्क प्याऊ
दतिया | इंटरनेशनल रोटरी क्लब यलो टाउन द्वारा गर्मी का सीजन देखते हुए रविवार को पुलिस लाइन के सामने स्थित हाईवे पुल के नीचे नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत की। प्याऊ का उद्घाटन पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक द्वारा द्वारा किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज जड़िया ने कहा कि क्लब द्वारा गर्मी का सीजन देखते हुए आमजन, राहगीरों, यात्रियों आदि के लिए दतिया शहर में सभी जगह निःशुल्क प्याऊ लगा रही है। जिसकी शुरुआत हाईवे पुल से हुई है। यह रोटरी क्लब का छोटा सा प्रयास है। प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर दतिया की पूर्व एसडीएम शशि खत्री, श्याम सुंदर जड़िया, सचिव संजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, संदीप सुहाने, डायरेक्टर राजेश मोर, अमित शर्मा, गोविंद गुप्ता, तन्मय मिश्रा, किशोर रोचवाणी, डॉ. दिनेश सामनानी, रवि श्रीवास्तव, मुकेश बंसल, रवि सुन्दरानी, आशा मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, अशोक सोनी, संतोष गुप्ता, सुदीप गुप्ता, महेश गुप्ता, देवेन्द्र सेन, संजय आडवानी आदि मौजूद रहे।