बाइक चोरी करने वाले को तीन माह की सजा
दतिया | बाइक चोरी करने व उसका बेईमानी से दुरुपयोग करने वाले आरोपी सुरेश उर्फ पट्टू पुत्र ओमप्रकाश अहिरवार निवासी हमीरपुर को जेएमएफसी न्यायाधीश चंद्रशेखर जायसवाल ने गुरुवार को तीन महीने की सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवीकर्ता सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संचिता अवस्थी ने बताया कि 14 सितंबर 2011 को चेकिंग के दौरान आरोपी सुरेश अहिरवार के कब्जे से एक बाइक क्रमांक एमपी 32 एमए 6798 के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं होने पर आरोपी सुरेश काे गिरफ्तार किया गया। थाना सिविल लाइन में आरोपी सुरेश उर्फ पट्टू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था।