दतिया | गुरुवार को कर्नाटक में संख्या बल न होने के बाद भी भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाकर यह बात सिद्ध कर दी कि भाजपा धन, बल और भय के दम पर देश में राज्य करना चाहती है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी 18 मई को किला चौक पर स्थित गोविन्द पार्क के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने दी।