धरना प्रदर्शन करते रोजगार सहायक।
भास्कर संवाददाता | दतिया
ग्राम रोजगार सहायकों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। रोजगार सहायकों ने गुरुवार को सीतासागर स्थित गांगोटिया मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सहायकों के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जब तक शासन हमारी नियमितीकरण की मांग पुरा नहीं करती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल में राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अवतार सिंह कुशवाह, रामेश्वर भारती, कल्लू पाल, अमित मिश्रा, अरविन्द गुप्ता, रितेश शर्मा, साकेत यादव, संजीव यादव, चेतन दांगी, सतेन्द्र यादव, रामू गुर्जर आिद शामिल हैं।