पटवारी परीक्षा: दस्तावेज सत्यापन 26 को होगा
दतिया | पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के दस्तावेज सत्यापन हेतु दतिया जिले में चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हो चुकी है। भर्ती परीक्षा 2017 के चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन तथा दस्तावेज परीक्षण हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है। 26 मई को सुबह 10 बजे नवीन कलेक्टोरेट भवन में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन एवं काउंसलिंग की जाएगी।